फ़ॉलोअर

शनिवार, 12 नवंबर 2011

मैं ...


पल-पल में ढूँढू 
क्षण-क्षण में भूलूँ
आती जाती यादों को 
अवाक् सी  मैं ..


कुछ द्वंदों में झूलती
प्रतिरूप को खोजती 
पथ से पग-पग 
भ्रमित होती  मैं..

दुःख ना जानू तेरे
पीड़ा ना समझूं उसकी 
क्या है आना-जाना ,बस
निश्चेत सी मैं..   

कुछ सन्नाटों को बिखेरू
कुछ ठिठोली में गूँज जाऊं
ध्वनि- प्रतिध्वनि के  बीच 
मूक सी मैं..


ना सहेज संकू मन मस्तिष्क
ना ही संवेदनाओं का 
आदान- प्रदान 
बस क्षणिक 
निर्वात सी मैं...!!



  

32 टिप्‍पणियां:

  1. शून्य की सी स्थिति को कहती अच्छी रचना

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत अच्छे भाव !

    अच्छी रचना !

    जवाब देंहटाएं
  3. ना सहेज संकू मन मस्तिष्क
    ना ही संवेदनाओं का
    आदान- प्रदान
    बस क्षणिक
    निर्वात सी मैं...!!
    अतिसुन्दर बधाई की परिधि से बाहर .....

    जवाब देंहटाएं
  4. गहरी भावनाएं....
    सुंदर प्रस्‍तुतिकरण।

    जवाब देंहटाएं
  5. अच्छी भावपूर्ण रचना...बधाई स्वीकारें

    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  6. आपकी इस रचना का शिल्प और भाव मन को आकर्षित करते हैं।

    जवाब देंहटाएं
  7. ना सहेज संकू मन मस्तिष्क
    ना ही संवेदनाओं का
    आदान- प्रदान
    बस क्षणिक
    निर्वात सी मैं...!! bhaut hi sundar aur sarthak bhaav....

    जवाब देंहटाएं
  8. सार्थक रचना
    बहुत सुन्दर भाव दिए है आपने

    जवाब देंहटाएं
  9. कुछ सन्नाटों को बिखेरू
    कुछ ठिठोली में गूँज जाऊं
    ध्वनि- प्रतिध्वनि के बीच
    मूक सी मैं..

    अति सुंदर, जीवन की धूप-छाँव.

    जवाब देंहटाएं
  10. सबसे पहले हमारे ब्लॉग 'खलील जिब्रान' पर आपकी टिप्पणी का तहेदिल से शुक्रिया.........आज पहली बार आपके ब्लॉग पर आना हुआ...........पहली ही पोस्ट दिल को छू गयी.......कितने खुबसूरत जज्बात डाल दिए हैं आपने..........बहुत खूब...........आज ही आपको फॉलो कर रहा हूँ ताकि आगे भी साथ बना रहे|

    कभी फुर्सत में हमारे ब्लॉग पर भी आयिए- (अरे हाँ भई, सन्डे को भी)

    http://jazbaattheemotions.blogspot.com/
    http://mirzagalibatribute.blogspot.com/
    http://khaleelzibran.blogspot.com/
    http://qalamkasipahi.blogspot.com/


    एक गुज़ारिश है ...... अगर आपको कोई ब्लॉग पसंद आया हो तो कृपया उसे फॉलो करके उत्साह बढ़ाये|

    जवाब देंहटाएं
  11. कुछ सन्नाटों को बिखेरू
    कुछ ठिठोली में गूँज जाऊं

    वाह!! सुन्दर रचना....
    सादर...

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत ख़ूबसूरत रचना लिखा है आपने जो काबिले तारीफ़ है !

    जवाब देंहटाएं
  13. बेहद नाजुक अहसास को पिरोया है आपने इस कविता में... सुन्दर सी प्यारी सी रचना के लिए आभार और बधाई ।

    जवाब देंहटाएं
  14. बहुत ख़ूबसूरत रचना..बेहद नाजुक अहसास..अभिव्यंजना मे आप का स्वागत है..

    जवाब देंहटाएं
  15. अहसासों से भरी प्यारी सुंदर रचना,लाजबाब पोस्ट ...

    जवाब देंहटाएं
  16. आप सभी जनों का हार्दिक धन्यवाद ....

    जवाब देंहटाएं
  17. दुःख ना जानू तेरे
    पीड़ा ना समझूं उसकी
    क्या है आना-जाना ,बस
    निश्चेत सी मैं..


    आत्मविश्लेषण की तरफ ले जाती रचना ...!

    जवाब देंहटाएं
  18. आशा जी,
    सुंदर अहसासों सजी बेहतरीन रचना,
    मेरे नए पोस्ट में आइये स्वागत है..

    जवाब देंहटाएं
  19. यह तो बहुत ही अच्छी लगी।
    वैसे 'मैं' की यही नियति है। 'मैं' न रहे तो समस्या ही न रहे।

    जवाब देंहटाएं